नारायणपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सॉफ्ट टॉय प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान मौजूद मह
अयोध्या। विकासखंड पूरा बाजार के नारायणपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चल रहे सॉफ्ट टॉय प्रशिक्षण का मंगलवार को उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, महिलाओं की सहभागिता और तैयार किए जा रहे उत्पादों का अवलोकन किया।
उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभ और स्वरोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। सरिता गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक पुरुषोत्तम कश्यप ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को सॉफ्ट टॉय निर्माण की व्यावहारिक तकनीक सिखाई जा रही है, जिससे वह भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षक सहित स्वयं सहायता समूह की 30 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।