फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर की बाउंड्रीवाल निर्माण को फिर मिली गति

Wed, 03 Dec 2025 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
14- राम मंदिर परिसर का दृश्य- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। ध्वजारोहण समारोह के चलते कुछ दिनों तक रुके राम मंदिर परिसर की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को अब फिर से गति मिल गई है। सुरक्षा कारणों से रोका गया यह कार्य पुनः पूरी रफ्तार के साथ शुरू हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही यह बाउंड्रीवाल अत्याधुनिक संसाधनों और आधुनिक तकनीकों से लैस होगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, ध्वजारोहण के दौरान बढ़े श्रद्धालुओं के प्रवाह और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती को देखते हुए निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। अब कार्यक्रम संपन्न होने के बाद इंजीनियरों और श्रमिकों की टीमों ने दोबारा तेजी से काम शुरू कर दिया है। बाउंड्रीवाल में उच्च गुणवत्ता का पत्थर और स्टील स्ट्रक्चर उपयोग किया जा रहा है। दीवार के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे, सेंसर, नाइट विजन सिस्टम, सायरन अलर्ट और कंट्रोल रूम से जुड़े सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। परिसर की परिधि को सुरक्षित रखने के लिए वॉक वे, सुरक्षा चौकियां और प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था भी तैयार की जा रही है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि बाउंड्रीवाल का निर्माण तेज कर दिया गया है। अभी प्रारंभिक चरण के काम चल रहे हैं। इसके निर्माण में 16 से 18 माह लगने की संभावना है। 3500 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल की ऊंचाई 14 फीट होगी। बाउंड्रीवाल निर्माण का उद्देश्य केवल सुरक्षा बढ़ाना ही नहीं, बल्कि पूरे मंदिर परिसर को व्यवस्थित और सौंदर्यपूर्ण बनाना भी है। हमारा लक्ष्य आगामी महीनों में बड़े हिस्से को पूरा कर, शेष कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का है।
विज्ञापन


गेस्ट हाऊस व कार्यालय का भी निर्माण तेज
राम मंदिर परिसर के दक्षिण दिशा में गेस्ट हाउस व राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय का निर्माण भी फिर गति पकड़ चुका है। यहां 500 लोगों की क्षमता वाला गेस्ट हाउस तैयार किया जा रहा है। इसका प्रयोग विशिष्ट मेहमानों के लिए किया जाएगा। वहीं आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रस्ट का कार्यालय भी निर्माणाधीन है। इसके अलावा परिसर में चल रहे अन्य कार्यों ने भी गति पकड़ ली है। आद्य शंकराचार्य द्वार के शेष काम पूरे किए जा रहे हैं, फिनिशिंग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें