फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लाकर दम लेगी कांग्रेस : चेत नारायण

Wed, 04 Feb 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
आर पी बी पी शुक्ला विद्यालय मिल्कीपुर में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल में मौजूद कांग्रेस क
विज्ञापन
अयोध्या। मोदी सरकार ने मनरेगा का कानून बदलकर गरीबों एवं श्रमिकों के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार कांग्रेस की जनहितकारी योजनाओं का नाम बदलकर अगर श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये कर देती तो हम सभी उसका स्वागत करते। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू किया गया है,कांग्रेस मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लाकर दम लेगी। यह बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने एक विद्यालय मिल्कीपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल में कहीं।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं रामदास वर्मा ने कहा कि मनरेगा कानून को बदलकर भाजपा सरकार ने अपनी गरीब एवं दलित विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत पांडेय और संचालन जिला महामंत्री बृजेश रावत ने किया। कमलासन पांडेय, राजकुमार पांडेय, राम अवध पासी, फूलचंद यादव, प्रदीप निषाद, ओम प्रकाश सिंह, जगजीवन सिंह, सुधीर प्रदीप, अनिल सिंह, रामसागर रावत, शिवपूजन पांडेय व संजय तिवारी ने मनरेगा कानून को गरीबों एवं श्रमिकों के लिए हितकारी बताया । चौपाल में कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक, कर्मराज यादव, पूर्व प्रधान छवि राज यादव, अमरीश कौशल, शिव बहादुर दुबे,मोहम्मद नसीम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें