अयोध्या। रामनगरी में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। वसंत पंचमी पर रामनगरी के मठ-मंदिरों में अबीर-गुलाल उड़ाया गया। तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की टोलियां सरयू तट की ओर उमड़ पड़ी। शीतल जल में आस्था की डुबकी लगाकर भक्तों ने पुण्य अर्जित किया और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई।
सुबह चार बजे से ही जय श्रीराम... जय सरयू मईया... के जयकारों से अयोध्या गूंजने लगी थी। सरयू स्नान के उपरात श्रद्धालुओं ने मठ-मंदिरों में हाजिरी लगाई। मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं मठ-मंदिरों में वसंत पंचमी के अवसर पर विराजमान भगवान के विग्रह को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। अब निरंतर 40 दिनों तक भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया जाएगा। वहीं प्रयागराज में संगम स्नान कर श्रद्धालु रामनगरी पहुंचकर सरयू में डुबकी लगा रहे हैं और रामलला के दर पर माथा टेक रहे हैं।
कई राज्यों के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। नेपाल के काठमांडू से अनय कुमार अपने परिवार के साथ प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद अयोध्या पहुंचे हैं। बोले कि अयोध्या आकर अच्छा लग रहा है। बीती रात में अयोध्या भ्रमण किया था, अयोध्या बहुत सुंदर लग रही है। राम मंदिर में व्यवस्थाएं अच्छी हैं। बिहार से आए सचिन त्रिपाठी ने कहा कि रामलला के सुगम दर्शन हो गए हैं। इसके अलावा कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे थे।
रामलला को अर्पित किया गया अबीर-गुलाल
अयोध्या। वसंत पंचमी पर रामलला की दिव्य छवि का दर्शन कर श्रद्धालु मुग्ध होते रहे। सोने-चांदी से जड़ित लाल वस्त्रों में सोने के मुकुट से सजे रामलला भक्तों को मोहित कर रहे थे। रामलला के गालों पर गुलाल का तिलक मन मोह रहा था। वसंत के साथ ही रामनगरी में रंगोत्सव का भी आगाज हो गया है इसलिए रामलला को अबीर-गुलाल भी अर्पित किया गया। प्रसाद स्वरूप राममंदिर के अर्चकों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाया। भक्तों पर भी अबीर-गुलाल व पुष्पों की वर्षा की गई। पूड़ी, सब्जी, खीर, हलवा, पकौड़ी, फल व मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। अब होली तक रामलला को नित्य सेवा के क्रम में अबीर-गुलाल अर्पित किया जाएगा। वहीं सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में भी हनुमंतलला को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया।
09-सरयू में स्नान के बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ सेल्फी लेते श्रद्धालु।-संवाद
09-सरयू में स्नान के बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ सेल्फी लेते श्रद्धालु।-संवाद
09-सरयू में स्नान के बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ सेल्फी लेते श्रद्धालु।-संवाद
09-सरयू में स्नान के बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ सेल्फी लेते श्रद्धालु।-संवाद
09-सरयू में स्नान के बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ सेल्फी लेते श्रद्धालु।-संवाद