अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से की। वहां उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। आरती उतारकर उन्होंने प्रभु के चरणों में शीश नवाया और परिक्रमा करते हुए मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति का गहराई से अवलोकन किया।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर के निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण से बाहर निकलते समय श्रद्धालुओं और आमजन का हाथ जोड़कर अभिवादन भी स्वीकार किया। हनुमानगढ़ी में महंत हेमंत दास ने सीएम योगी को हनुमान जी की मूर्ति भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महंत बलराम दास, पुजारी रमेश दास, पुजारी राजूदास भी मौजूद रहे। राम मंदिर में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने सीएम की अगवानी की।
इससे पूर्व, सीएम योगी का रामकथा पार्क के हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
33-बृहस्पति कुंड में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी आदित