फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहली नवंबर को निकाली जाएगी चित्रगुप्त वैभव यात्रा

Wed, 14 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भगवान चित्रगुप्त की वैभव शोभायात्रा को लेकर अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कचहरी में जनसंपर्क कर लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

शोभायात्रा एक नवंबर को सुबह 10:30 बजे सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से निकलेगी। रिकाबगंज, चौक, बजाजा और फतेहगंज होते हुए यात्रा चित्रगुप्त हॉस्टल पर संपन्न होगी। आयोजकों के मुताबिक, अयोध्या जिले में पहली बार भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली जा रही है। संस्थान के प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए विधानसभा और तहसीलवार टीमें बनाई गई हैं।
सोहावल की जिम्मेदारी आशीष श्रीवास्तव और अंकुर श्रीवास्तव, रुदौली की जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव तथा हैदरगंज, जाना बाजार, नन्सा बाजार, तारुन और भदरसा की जिम्मेदारी राजकुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें