फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुरक्षा परखने सड़क पर उतरे एडीजी, गश्त की

Wed, 14 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गश्त करते एडीजी प्रवीण कुमार व एसएसपी।
विज्ञापन
अयोध्या। दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के साथ दीपोत्सव को देखते हुए मंगलवार को एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ उन्होंने रिकाबगंज, चौक, सुभाषनगर, फतेहगंज और कसाबबाड़ा चौराहा समेत कई इलाकों में पैदल गश्त की।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। गश्त के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी गई। एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि त्योहारों में पैदल गश्त का मकसद केवल व्यवस्था देखना नहीं, बल्कि लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना भी है। जहां इंतजामों में कमी मिलेगी, उसे दूर कराया जाएगा।
तकनीकी सुविधाओं से लैस मीटिंग हॉल का किया उद्घाटन
अयोध्या। पुलिस की बैठकों और सुरक्षा संबंधी रणनीति बनाने के लिए तैयार तकनीकी सुविधाओं से युक्त मीटिंग हॉल का मंगलवार को एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे बैठकों के दौरान सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें