21-मंत्री गिरीश यादव से भेंट करते क्रिकेट एसोसिएशन के उमेर अहमद व अन्य।-स्वयं
अयोध्या। डाभासेमर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल कर सकते हैं। उद्घाटन के बाद ही अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पिछले तीन माह से अधिक समय से एपीएल का आयोजन उद्घाटन की प्रतीक्षा में रुका हुआ है। सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी खेल मंत्री गिरीश यादव से मिलकर उन्हें उद्घाटन समारोह एवं एपीएल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आमंत्रण दिया।
मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि संबंधित डायरेक्टर से संवाद करने के बाद आगामी दो दिनों में उद्घाटन की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं या वर्चुअल माध्यम से क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करें। क्रिकेट एसोसिएशन के उमेर अहमद ने बताया कि उद्घाटन की तिथि घोषित होते ही अयोध्या प्रीमियर लीग की सभी तैयारियां पूरी कर प्रतियोगिता शुरू करा दी जाएगी। एपीएल को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।