अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के तहत बुधवार को पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय, मुमताज नगर में भाषण, कहानी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं को 31वें दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के माध्यम सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने की। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बच्चों की चित्रकृतियों का अवलोकन किया और उनसे संवाद भी किया।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि गांवों के बच्चों को भी बड़े मंच मिल सकें।
उन्होंने लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए पारंपरिक गीतों जैसी प्रस्तुतियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, प्रधानाध्यापक अख्तर बानो सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।