फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गरबा महारास, फैशन शो व फूलों की होली से बंधेगा समा

Tue, 23 Sep 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भरतकुंड महोत्सव इस बार सात से 13 अक्तूबर तक होगा। इसमें धर्म-संस्कृति पर आधारित कई कार्यक्रम होंगे। भरतकुंड महोत्सव न्यास की ओर से महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। न्यास की श्रीभरत इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई बैठक में महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

इसके अनुसार इस वर्ष पारंपरिक कार्यक्रमों जैसे 11 हजार मातृ शक्तियों की दुरदुरिया पूजन, 1100 बालिकाओं की ओर से गरबा महारास, राष्ट्रीय स्तर पर दंगल, रन फॉर भरत हाफ मैराथन होगा। इसके साथ ख्याति प्राप्त कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। भारतीय पारंपरिक परिधानों पर आधारित फैशन शो, सुर साधना संगीत प्रतियोगिता, फूलों की होली, मयूर नृत्य, शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम होगा। विद्वत महासंगम भी होगा जिसमें संतों-महंतो, आचार्य-मनीषियों की ओर से भरत के त्याग, प्रेम व करुणा पर परिचर्चा होगी।
महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर भरतकुंड स्थल पर दीपोत्सव, रंगोली, लाइव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संस्था के एसबी सागर प्रजापति, संयोजक अजय सिंह तथा संरक्षक डॉ. विजय शंकर मौर्या ने की। इस अवसर पर महोत्सव अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार पांडेय, सचिव अंबरीश चंद्र पांडेय, मुख्य व्यवस्थापक राम कृष्ण पांडेय, मांडवी मंच की प्रबंधक रीता तिवारी और अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, नेहा तिवारी, डिंपल तिवारी, मुख्य प्रभारी विजेंद्र दुबे के अलावा महोत्सव समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें