फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इंडो इस्लामिक ट्रस्ट के स्तर पर लंबित है आवेदन की प्रक्रिया

विज्ञापन
45- सोहावल के धन्नीपुर में म​स्जिद निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थान- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में सुप्रीम कोर्ट के फैसलें के तहत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जमीन पर धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण की प्रक्रिया इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के ही स्तर पर लंबित है। ट्रस्ट की ओर से पोर्टल के माध्यम से सभी अभिलेख और एनओसी उपलब्ध कराने के बाद ही मस्जिद का मानचित्र अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से स्वीकृत किया जा सकेगा।
विज्ञापन


अयोध्या के सोहावल स्थित धन्नीपुर गांव में प्रस्तावित मस्जिद, हॉस्पिटल, म्यूजियम और लाइब्रेरी के निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक ट्रस्ट ने मानचित्र स्वीकृत किए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। मानचित्र के स्वीकृति के नियमों के अनुसार आवेदक को अग्निशमन और सिंचाई समेत अन्य संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर अपने सभी अभिलेख पोर्टल पर प्रस्तुत करने पड़ते हैं।

इस प्रकरण में छह मई 2023 को एडीए की ओर से आवेदक यानी ट्रस्ट को एनओसी और अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया था। इस पत्र को भेजे हुए दो साल तीन महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक ट्रस्ट ने मानचित्र स्वीकृति के लिए मांगे गए एनओसी और अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। तय समय सीमा में ऐसा न किए जाने के चलते मानचित्र का आवेदन पोर्टल के माध्यम से स्वत: अस्वीकृत होकर अब इंडो इस्लामिक ट्रस्ट के स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन


इस संबंध में एडीए के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि ट्रस्ट सभी अभिलेख और एनओसी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराकर अपने आवेदन को पुर्नजीवित कर सकता है। ट्रस्ट की ओर से सभी अभिलेख और एनओसी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने के बाद भवन निर्माण व विकास उपविधि और मॉडल जोनिंग रेगुलेशन-2025 के तहत नियमों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई करते हुए मानचित्र स्वीकृत किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। फिलहाल अभिलेख और एनओसी उपलब्ध कराने की कार्रवाई ट्रस्ट के स्तर पर ही लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें