फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अभियान की अवधि बीती, नहीं खत्म हुई बकायेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम की ओर से गृह और जल कर के एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए कुर्की अभियान की अवधि बीत गई है। इसके बाद भी बकायेदारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकी है। ऐसे 109 बकायेदारों से अब तक करीब दो करोड़ के बकाये में से 50 लाख रुपये से अधिक ही जमा कराया जा सका है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से संपत्ति कर के बड़े बकायेदार 109 भवन स्वामियों को नगर निगम अधिनियम की धारा 504 व 506 के तहत बिल व मांग नोटिस भेजी गई थी। इसकी बाकायदा सूची भी प्रकाशित की गई। इसके बाद भी बकायेदारों की ओर से गृह कर व जल कर की बकाया धनराशि नगर निगम के कोष में जमा नहीं की गई। इसके बाद नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार की देखरेख में वारंट जारी करते हुए बकाये की धनराशि की वसूली के लिए चल व अचल संपत्ति के कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई।

इनमें सबसे बड़े बकायेदारों में राजकुमार अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, फूलचंद्र, मोनिस उमर, विजय कुमार, राम किशोर, टीकम दास, कमला अग्रवाल, राजीव सोनी, सतीश कुमार, कुंवर कृष्ण मनूचा, जाफरी बेगम, फूलेंद्र आनंद, राजकुमार अग्रवाल, शमशाद अहमद, गुरुचरण, अशाेक कुमार, नरूल हसन, मीना मनूचा, विष्णु नारायन गुप्त, शिवमानी देवी, ज्ञानचंद जायसवाल, मो. शकील व जय प्रकाश शामिल थे। ऐसे ही 109 बकायेदारों के खिलाफ नौ अक्तूबर से शुरू अभियान की अवधि 27 नवंबर को खत्म हो गई है। इसके बाद भी पूरा बकाया नहीं वसूला जा सका है।
विज्ञापन


108 बकायेदारों की नई सूची जारी, एक दिसंबर से शुरू होगा अभियान

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक लाख से कम धनराशि के गृह और जल कर के बकायेदारों की नई सूची जारी कर दी गई है। इसमें 108 भवन स्वामी शामिल हैं। इनके खिलाफ एक दिसंबर से कुर्की अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए राजस्व निरीक्षक व कुर्की अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। कुर्की अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक व कुर्की अधिकारी के साथ प्रवर्तन दल भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें