फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विवि में 500 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बनकर तैयार

विज्ञापन
8- कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 500 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बनकर तैयार-यूपी सिडको
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। 500 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हो गया है। सड़क निर्माण का काम भी पूरा हो गया है। नई लैब, छात्रावास और आधुनिक सिंचाई प्रणाली से कृषि अनुसंधान को नई उड़ान मिली है।
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय इन दिनों तीव्र गति से विकास की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से कृषि शिक्षा और अनुसंधान को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम अब विश्वविद्यालय परिसर में दिखाई देने लगा है। बीते कुछ महीनों में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरे हुए हैं, जिनसे न केवल विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मिली हैं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में कृषि शिक्षा का स्तर भी उल्लेखनीय रूप से बेहतर हुआ है।

विश्वविद्यालय के विकास कार्यों में 500 किलोलीटर क्षमता वाले शिरोपरि जलाशय (ओवरहेड टैंक) का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण है। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस जलाशय से परिसर में अब 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। पहले गर्मी के दिनों में पानी की समस्या आम बात थी, लेकिन नए जलाशय के बाद यह समस्या स्थायी रूप से समाप्त हो गई है।
विज्ञापन



इंफ्रास्ट्रक्चर को अत्याधुनिक स्वरूप देने का काम जारी

यह प्रमुख परियोजनाएं कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की ओर से पूरी की गईं। यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता जगपाल वर्मा ने बताया कि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के इन महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को समय से पहले और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को अत्याधुनिक स्वरूप देने का काम युद्धस्तर पर जारी है।


कृषि शिक्षा व अनुसंधान को सर्वोच्च प्राथमिकता

योगी सरकार ने बीते वर्षों में कृषि शिक्षा व अनुसंधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। नई प्रयोगशालाएं, आधुनिक छात्रावास, उन्नत फैकल्टी भवन, खेल परिसर व आधुनिक सिंचाई प्रणाली का निर्माण इसी कड़ी का हिस्सा हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ पूरे क्षेत्र में तेज गति से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का सकारात्मक प्रभाव कृषि विश्वविद्यालय पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें