फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीएसए ने 15 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

Tue, 22 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तारून क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षकों की लापरवाही और विद्यालय बंद मिलने का मामला सामने आया। बीएसए लालचंद्र ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान 15 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय केशरूवा बुजुर्ग में 94 के सापेक्ष 64 विद्यार्थी उपस्थित मिले। डिजिटल अटेंडेंस नहीं हो रही थी। शिक्षण का टाइम टेबल व कार्यविभाजन तैयार नहीं था और निपुण पोस्टर भी नहीं लगा था। सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह बिना उचित कारण विद्यालय से चले गए थे, जबकि सहायक शिक्षक राम सजीवन भारती कुर्सी पर सोते मिले। दोनों का एक दिन का वेतन रोका गया।
प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर दोपहर 1:42 बजे बंद मिला। प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार वर्मा समेत सहायक शिक्षक दिनेश कुमार, राम प्रकाश, अपूर्व चतुर्वेदी और दिशा का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय खेमीपुर निधियावां 1:50 बजे और उच्च प्राथमिक विद्यालय 1:58 बजे बंद मिले। दोनों विद्यालयों के तीन-तीन शिक्षकों का वेतन रोका गया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी तारून को क्षेत्र के विद्यालयों का सघन निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें