फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 3400 मीटर लंबी और 16 फीट ऊंची होगी राम मंदिर की बाउंड्रीवाल

Thu, 17 Jul 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर को संरक्षित व सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। 3400 मीटर लंबी और 16 फीट ऊंची भव्य सुरक्षा दीवार (बाउंड्रीवाल) का निर्माण कार्य अगस्त माह से शुरू होने जा रहा है। इस बाउंड्रीवाल का उद्देश्य न सिर्फ मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाना है, बल्कि उसे व्यवस्थित धार्मिक संरचना के रूप में स्थापित करना भी है।
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल की डिजाइन व इंजीनियरिंग ड्राइंग का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे मंदिर की भव्यता व आध्यात्मिक माहौल के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इस सुरक्षा दीवार के दायरे में कई प्राचीन मठ और मंदिर भी आ रहे हैं, जो रामनगरी की अध्यात्मिक विरासत से जुड़े हैं। इन धार्मिक स्थलों की स्थिति को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट, जिला प्रशासन और संत समाज के बीच संवाद और समन्वय की प्रक्रिया चल रही है, ताकि आस्था और संरचना दोनों में संतुलन बना रहे। संवेदनशील विषय को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है और हर मठ-मंदिर की धार्मिक परंपरा व गरिमा को बनाए रखते हुए समावेशी योजना तैयार की जा रही है।
राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र बताते हैं कि निर्माण कार्य की शुरुआत परिसर के उत्तरी दिशा से की जाएगी। इसके निर्माण में छह से आठ महीने का समय लगेगा। सुरक्षा दीवार का निर्माण न केवल इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि यह मंदिर के आध्यात्मिक क्षेत्र की मर्यादा को भी स्थायी रूप से स्थापित करेगा। दीवार आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से भी लैस होगी। कटीले तार, सेंसर लगाए जाएंगे। दीवार के पास कई वॉच टॉवर भी बनेंगे।
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल के निर्माण पर 80 से 90 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को दी गई है। बाउंड्रीवाल पर चार भव्य प्रवेश द्वार रामानंदाचार्य, माधवाचार्य, शंकराचार्य व रामानुजाचार्य के नाम पर बनने हैं। इनमें से दो द्वार का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि एक द्वार का निर्माण चल रहा है। इसके बाद शेष एक द्वार का निर्माण शुरू होगा। बाउंड्रीवाल और मंदिर परिसर के बीच 20 फीट का अंतर निर्धारित किया गया है,ताकि सुरक्षाबलों को पेट्रोलिंग करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें