फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुष्पों के दिव्य लोक में परिवर्तित हो गया बावन मंदिर

Thu, 11 Jun 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बावन मंदिर में सजी फूलबंगला झांकी व मौजूद संत और श्रद्धालु।
विज्ञापन
अयोध्या। स्वर्गद्वार स्थित प्राचीन बावन मंदिर बृहस्पतिवार की रात मानो पुष्पों के दिव्य लोक में परिवर्तित हो गया। अवसर था ज्येष्ठ माह की एकादशी पर आयोजित फूल बंगला झांकी महोत्सव का, जहां रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित युगल विग्रह के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति और सौंदर्य के अद्भुत संगम में डूबते रहे।
विज्ञापन


गुलाब, चमेली, गेंदा और रजनीगंधा की मनोहारी सज्जा से सजी झांकी ऐसी प्रतीत हो रही थी। मंदिर परिसर में फूलों की सुगंध और भक्ति संगीत की मधुर लहरियां वातावरण को अलौकिक बना रही थीं। पीठाधीश्वर महंत वैदेहीबल्लभ शरण के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में भजन-संध्या ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। गायकों ने फूल बंगला विराजे अवध रसिया... और फूलों में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी...जैसे भक्तिमय पदों की प्रस्तुति देकर वातावरण को रस और भाव से सराबोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया।

महोत्सव के दौरान महंत वैदेही बल्लभ शरण ने बावन जी की रचित पंक्तियां पिया तुम हो हमारे, तुम्हारे हैं हम, जातै किसी के कुंज को अबजू लखेंगे हम...गुनगुनाईं तो उपस्थित संतों और भक्त भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत रामशरण दास, महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत अवधेश दास, महंत रामदास (नाका हनुमानगढ़ी), महंत जन्मेजय शरण, महंत गिरीश दास, महंत विवेक आचारी, महंत राजीव लोचन शरण, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महानगर प्रचारक सुदीप, भाजपा नेता अभिषेक मिश्र की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें