अयोध्या। पंचायत चुनाव में 16.33 लाख वोटर में 854979 पुरुष व 778989 महिला हैं। आधी आबादी का प्रतिनिधित्व पुरुषों की तुलना में लगभग पांच फीसदी कम है। कुल वोटरों में पुरुष का प्रतिनिधित्व 52.32 और महिला 47.67 फीसदी है।
विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे कम महिला मतदाता मसौधा ब्लाक में हैं तो सबसे अधिक रुदौली में हैं। चुनाव के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 1633968 वोटर हैं। हालांकि, पूरे जिले में 23 हजार वोटर कम हुए हैं। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के दौरान 16.56 लाख वोटर थे। 11 ब्लॉक में केवल तारुन को छोड़कर शेष सभी 10 ब्लॉक में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है।
पंचायत चुनाव में वोटरब्लॉक पुरुष महिला
मसौधा 58487 53124
पूरा 62673 55572
सोहावल 82199 74866
मया 82222 74345
बीकापुर 77334 71075
तारुन 97028 88080
हैरिंग्टनगंज 71184 64230
अमानीगंज 75436 67781
मिल्कीपुर 84274 76977
रुदौली 102616 95640
मवई 61526 57299
कुल 854979 778989