फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी में डुबकी लगाते रहे दर्शक

Sat, 19 Apr 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जेबीए सभागार में स्पिक मैके के संयोजन में आयोजित प्रदेश सम्मेलन के दूसरे दिन गायन, वादन व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित हुई तो दर्शक आनंदित होकर डुबकी लगाते नजर आए। नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया। पहले डॉ़ मन्नू यादव व साथी कलाकारों की बिरहा प्रस्तुति ने सबका मन मोहा। फिर पं. रितेश मिश्रा एवं रजनीश मिश्रा की युगल गायकी ने समां बांध दिया। अंत में प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन के पैरों की थाप पर पूरा सभागार नृत्य करने पर विवश हो गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में डॉ़ राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में नाद योग के अभ्यास से हुई। उसके बाद प्रख्यात लोक गायिका विदुषी सुनंदा शर्मा ने भोरहरी की मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्होंने राग भैरवी में टप्पा की प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह सबसे जटिल तानों में गाई जाने वाली विशेष विधा है। ओडिसी नृत्यांगना लिप्सा सतपथी ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। प्रसिद्ध सिने स्टार रजित कपूर ने अपनी फ़िल्म ''गांधी'' पर विश्लेषणात्मक चर्चा करते हुए दर्शकों से संवाद किया।

प्रख्यात शिक्षाविद मंजुला झुनझुनवाला ने बताया कि लगभग 250 छात्रों, शिक्षकों व संगीत रसिकों का एक साथ आतिथ्य स्वीकार करना हमारी संस्था के लिए सौभाग्य की बात है। समन्वयक बबिता पूर्ण ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजन में उत्तर प्रदेश स्पिक मैके व अयोध्या अध्याय से जुड़े सदस्यों, जेबीएनएसएस, यश पैका, झुनझुनवाला संस्थान, वीके जोशी के नेतृत्व में जेबीए प्रशासनिक विभाग व संगीत विभाग का विशेष योगदान मिल रहा है। संचालन जेबीए के छात्रों अथर्व, तिश्या,रमन व आद्विक ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में प्रतिभा सिंह, एसपी मिश्र, वैशाली सिंह, डॉ़ राजेश और वंदना मिश्रा का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें