फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: समर सिंह के गीतों पर थिरके दर्शक

Wed, 18 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। भरतकुंड महोत्सव के पांचवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब रंग जमाया। भोजपुरी गायक समर सिंह के भजन, देवी गीत और भोजपुरी गीतों पर दर्शक झूम उठे। वहीं छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार रानी नंदिनी के लोकनृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

देर रात आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, वीर और श्रृंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के गायक अंबरीष चंद्र पांडेय ने भजन भरी उनकी आंखों में है कितनी करुणा की प्रस्तुति से की। इसके बाद अवध के लोकगायक हरिओम तिवारी और रामस्वरूप फैजाबादी ने लोकगीतों से समां बांधा।
रानी नंदिनी की टीम ने लोकनृत्य और कीर्तन प्रस्तुत किया, जबकि संगीता आहूजा और सुमिष्ठा मित्रा की टीम ने भरत चरित्र नृत्य-नाटिका का मंचन कर खूब वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, महंत संत परमात्मा दास और सभासद रामकृष्ण पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए कुसुम, शगुन सिंह, निहारिका श्रीवास्तव, रिंकी यादव और पिंकी पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वृद्धजनों की सेवा के लिए रीमा मिश्रा और अमरेश चंद्र मिश्रा को विशिष्ट सम्मान मिला। मांडवी मंच फाउंडेशन की 51 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महोत्सव अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार पांडेय, रीता तिवारी, पंकज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें