फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वारदात के बाद जिला छोड़ने की फिराक में थे हमलावर

Mon, 01 Dec 2025 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के वजीरगंज के पास युवक राममूर्ति यादव पर जानलेवा हमला करके हमलावर जिला छोड़ने की फिराक में थे। शायद इसी मकसद से वह काफी देर तक शहर के बाहरी इलाकों में वाहन दौड़ाते रहे। नयाघाट स्थित सरयू तट तक भी गए, लेकिन किन्हीं परिस्थितियों से वहां से लौट आए।
विज्ञापन

पूराकलंदर क्षेत्र के अबनपुर सरोहा निवासी राममूर्ति यादव पर शनिवार की रात लगभग आठ बजे कार सवार बदमाशों से जानलेवा हमला किया था। वह देवकाली रोड पर वजीरगंज स्थित अपने कार्यालय से नीचे उतरकर कार में बैठने जा रहे थे। मामले में पुलिस ने 8-10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की थी। कोतवाल नगर अश्विनी पांडेय समेत छह टीमें घटना के खुलासे में लगाई गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की कार चिह्नित कर ली गई है। सीसीटीवी से इसका पीछा करने पर यह कार घटना के बाद शहर का चक्कर लगाती दिखी है। वारदात को अंजाम देकर कार सवार बेनीगंज की तरफ गए। वहां से उदया चौराहा, गैस गोदाम, परिक्रमा मार्ग होते हुए जमथरा पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से फिर वापस लौटे और चूड़ामणि चौराहा की तरफ गए, जहां से परिक्रमा मार्ग पकड़कर नयाघाट सरयू पुल की तरफ भी देखे गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह जिले से बाहर निकलने की फिराक में थे और पुलिस की सक्रियता देखकर लगातार लोकेशन बदल रहे थे। हालांकि आरोपियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं, लेकिन शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कई अहम सुराग मिल गए हैं। सभी कड़ियां एक-दूसरे से जोड़ी जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें