फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गणतंत्र दिवस पर 126 ग्राम पंचायतों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अगले महीने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले जिले की 126 ग्राम पंचायतों को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिल जाएगी। इन सभी लाइब्रेरी को नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) बच्चों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए उपयोगी ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराएगा। यह लाइब्रेरी एनसीईआरटी और यूपी बोर्ड की विभिन्न कक्षाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार बनेगी।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए एनबीटी को 648 श्रेणियों की पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की ओर से आर्डर भेजा जा चुका है। नाॅन एनबीटी की 559 श्रेणियों की पुस्तकें भी मंगाई जा रही हैं। इनका चयन कर लिया गया है। लाइब्रेरी में गांव के छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की कक्षा छह से 12 और यूपी बोर्ड की कक्षा नौ से 12 तक की सभी विषयों की पुस्तकें पढ़ने के लिए उपलब्ध हाेंगी।

इतना ही नहीं नीट और जेईई की तैयारी के लिए ग्रामीण परिवेश के जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते कोचिंग नहीं कर पाते हैं, उनके लिए ''''फिजिक्स वाला'''' की पुस्तकें और ऑनलाइन कंटेंट उपलब्ध रहेगा। अग्निवीर, सिपाही, लेखपाल और उप निरीक्षक से लेकर पीसीएस और आईएएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी पुस्तकें मौजूद रहेंगी। इनकी मदद से गांव के युवा अपना भविष्य संवार सकेंगे।
विज्ञापन


छात्राओं की सुरक्षा के लिए लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

ग्राम पंचायत भवनों में संचालित होने वाले इन सभी लाइब्रेरी में मुफ्त इंटरनेट के साथ छात्राओं की सुरक्षा के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सभी पंचायत भवनों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय के साथ पेयजल का इंतजाम सुनिश्चित कर दिया गया है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सोलर पैनल लगाए जाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।



जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि डीएम के देखरेख में 126 ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए टेंडर किया जा चुका है। इसके साथ ही कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के लिए यूपी डेस्को को ऑर्डर कर दिया गया है। जल्द ही ग्राम पंचायत भवनों में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी। लाइब्रेरी का संचालन शुरू करने की सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें