फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

Fri, 18 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, डाभासेमर में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। शाम चार बजे से आयोजित ट्रायल में विभिन्न स्पर्धाओं के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अयोध्या की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के कोच रोहित त्रिपाठी ने बताया कि चयन ट्रायल में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की यूआईडी वाले खिलाड़ियों को ही प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया। एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव परमेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन संबंधित स्पर्धाओं में किया गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चयन के लिए जोर लगाया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें