फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अनुष्का, वैष्णवी, हंसिका, शिवानी और आरोही ने जीता सोना

Tue, 23 Sep 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
1-वूशु प्रतियोगिता में दांव लगाते पहलवान।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयोजन में आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदेशीय वुशू प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अनुष्का, वैष्णवी, हंसिका, शिवानी और आरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

सचिव हरिओम रावत ने बताया कि 17 वर्ष आयु के 45 किलो भार वर्ग में मेरठ की शिखा प्रथम, लखनऊ की जागृति द्वितीय, जबकि अयोध्या की मुस्कान वर्मा और मुरादाबाद की साक्षी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 48 किलो भार वर्ग में आगरा की अनुष्का ने स्वर्ण, लखनऊ की राशि ने रजत तथा अयोध्या की शालिनी राज व मुरादाबाद की तान्या ने कांस्य पदक जीते। 52 किलो भार वर्ग में मेरठ की श्रेया प्रथम, लखनऊ की सानिया गौतम द्वितीय और अयोध्या की खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। 56 किलो भार वर्ग में प्रयागराज की साक्षी ने पहला, मेरठ की प्रियांशी ने दूसरा, जबकि मुरादाबाद की यतीक्षा शर्मा और अयोध्या के अंकिता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
19 वर्ष आयु वर्ग में भी अयोध्या की बालिकाओं का दबदबा रहा। 45 किलो भार वर्ग में अलीगढ़ की चंचल प्रथम, लखनऊ की मुस्कान द्वितीय और मेरठ की रश्मि तृतीय रहीं। 48 किलो भार वर्ग में अयोध्या की वैष्णवी ने स्वर्ण पदक जीता, अलीगढ़ की बुलबुल द्वितीय और लखनऊ व मुरादाबाद की खिलाड़ी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 52 किलो भार वर्ग में अयोध्या की हंसिका शर्मा ने स्वर्ण, मेरठ की मंशा ने रजत और लखनऊ की संजना रावत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 56 किलो भार वर्ग में वाराणसी की शिवानी यादव प्रथम और मेरठ की अंशिका शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं 65 किलो भार वर्ग में अलीगढ़ की आरोही बंसल ने पहला और लखनऊ की गौरी विश्वकर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष मणिशंकर त्रिपाठी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व जिले के खेल अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें