फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बूथवार आंकड़ों से बनेगी 2027 की चुनावी रणनीति

Sun, 25 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने अयोध्या प्रवास के दौरान संघ कार्यालय में विचार परिवार के साथ बैठक की। इसके बाद शनिवार देर शाम एक होटल में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने चुनावी रणनीति में माइक्रो मैनेजमेंट को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों से सक्रियता बढ़ाने और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

विनोद तावड़े ने कहा कि चुनावी तैयारियों को समय रहते गति दी जाए और प्रत्येक क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन करने और मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने वर्ष 2014 से अब तक हुए चुनावों के परिणामों का बूथवार विश्लेषण करने को कहा। जिन बूथों पर वर्ष 2014 में पार्टी को जीत मिली थी, लेकिन बाद के चुनावों में मत प्रतिशत घटा, वहां इसके कारणों की पहचान कर सुधार के प्रयास करने पर जोर दिया।

2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों का विश्लेषण करें
तावड़े ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणामों का विशेष रूप से विश्लेषण करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बूथवार आंकड़ों से पार्टी की स्थिति, मतदाताओं के रुझान और चुनावी प्रदर्शन में आए बदलावों का आकलन किया जाए। इससे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी। बैठक में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क मजबूत करने और बूथ स्तर पर प्रभावी प्रबंधन के जरिए चुनावी तैयारियों को धार देने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, काशीराम, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें