फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 17 केंद्रों पर टीईटी आज से 37,920 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 01 Jul 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार से शुरू होगी। चार जुलाई तक चलने वाली यह परीक्षा पांच पालियों में होगी। इसमें 37,920 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद सेवारत शिक्षकों पर इसे उत्तीर्ण करने का दबाव बढ़ गया है। जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में पांच वर्ष से अधिक का समय शेष है, उन्हें दो वर्ष के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा न करने पर उनकी सेवा जारी रखने का अधिकार प्रभावित हो सकता है। इसके चलते ही बेसिक शिक्षा विभाग के दो हजार सेवारत शिक्षक भी बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली टीईटी में शामिल होंग। परीक्षा तैयारी में जुटे शिक्षक रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षों तक नियमित अध्यापन के बाद दोबारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं है, लेकिन नौकरी बचाने के लिए दूसरे जिले में जाकर परीक्षा देने की परेशानी उठाना पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें