फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Sun, 07 Dec 2025 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। संदिग्ध हालात में 15 वर्षीय किशोर का शव घर के भीतर कमरे की छत में लगे पंखे के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इनायत नगर के डीह पूरे बीरबल के पूरे हुलास गांव निवासी राम आशीष(15) के पिता अलगू ने बताया कि शनिवार रात लगभग नौ बजे बेटा साथ में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। वह बरामदे में सो गए थे। सुबह जब कई बार आवाज देने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने छत पर चढ़कर रोशनदान से झांक कर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। राम आशीष पंखे के हुक से फंदे पर लटका था। शोर मचाने पर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। बड़ा भाई सुनील कुमार अपनी ससुराल सुल्तानपुर के बीही में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें