फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घर से नाराज होकर किशोर लापता

Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के टोनिया गांव के काली पांडेय का पुरवा मजरे से 15 वर्षीय किशोर आयुष रावत 24 अगस्त की शाम करीब सात बजे घर से नाराज होकर बिना बताए लापता हो गया। पिता राजू रावत ने बताया कि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने भी तलाश की, मगर किशोर नहीं मिला। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें