फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 25 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। मोतीगंज क्षेत्र के खेतपलिया गांव में मंगलवार शाम बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिंपी का शव घर के भीतर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार, शाम करीब चार बजे रिंपी ने मां और दो बहनों को चाय पिलाई, फिर अंदर चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे लटका देखा। पांच बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटी रिंपी के पिता राममूरत विश्वकर्मा की आठ माह पहले मौत हुई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय और चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें