फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोर की मौत

Tue, 23 Dec 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
00- मृतक सनी वर्मा की फाइल फोटो
विज्ञापन
पूरा बाजार। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के तिहुरा उपरहार में मंगलवार शाम लगभग चार बजे संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया रील बनाने या खेल-खेल में गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

तिहुरा उपरहार निवासी स्व. राम निहोर वर्मा का बेटा सनी वर्मा (16) मंगलवार की शाम लगभग चार बजे अपने दोस्तों के साथ मंगल वर्मा के घर पर खेल रहा था। वहीं पर अंगद यादव का बेटा अनीश यादव (18) व अन्य लोग भी बैठकर अलाव सेंक रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालात में अंगद के हाथ से गोली चल गई, जो सनी के पेट में दाहिनी तरफ जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन उसे दर्शननगर ट्रामा सेंटर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण शाम करीब 5:20 बजे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में सोहावल के पास सनी की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार युवक सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के प्रयास में थे। इसी दौरान असावधानी से गोली चलने की बात संज्ञान में आई है। गोली चलाने वाला युवक ट्रैक्टर चालक बताया गया है, जो मंगल वर्मा का ट्रैक्टर चलाता है।
विज्ञापन


04:30 बजे पुलिस को मिली सूचना
घटना मंगलवार की शाम लगभग चार बजे की बताई गई है, लेकिन दर्शननगर पुलिस को इसकी सूचना लगभग 04:30 बजे अन्य माध्यम से मिली है। घटना को लेकर कोई शोर भी नहीं रहा है, जिससे पुलिस को घटनास्थल ढूंढ़ने में लगभग एक घंटे का समय लग गया है। हालांकि, घटना के बाद गोली चलाने वाला युवक व वहां बैठे अन्य लोग भाग निकले। इस वजह से असलहे ही जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि, गोली चलने के तरीके से अवैध असलहा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, घटना केे बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि गोली लगने की सूचना विलंब से दी गई है। प्रथम दृष्टया रील बनाने के चक्कर में या खेल-खेल में हादसा प्रतीत हो रहा है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है, जिसके आधार पर केस दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें