अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक और परास्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने की कवायद तेज की है। बृहस्पतिवार को तीन पालियों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मुख्य ध्यान नकल विहीन संचालन और परीक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर रहा। कुल 102691 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3234 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने परमहंस महाविद्यालय सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कक्षों की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में चार दर्जन से अधिक मॉनिटर के माध्यम से सभी केंद्रों की लाइव निगरानी की जा रही है। (संवाद)