फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फतेहगंज रोड पर दिनभर लगा जाम

Fri, 27 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के देवकाली-फतेहगंज रोड पर अश्विनी पुरम कॉलोनी के पास सीवर कार्य के लिए मुख्य सड़क खोदे जाने से बृहस्पतिवार को दिनभर यातायात प्रभावित रहा। सड़क का हिस्सा खोदे जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस और दोपहिया वाहन भी फंसे रहे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कई राहगीरों को रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मुख्य मार्ग पर काम के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। यातायात पुलिस के लोग भी नदारद रहे, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई, जिन्हें जरूरी काम से शहर के दूसरे हिस्सों में पहुंचना था। जाम के कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
राहगीर दर्शननगर निवासी अमित वर्मा ने बताया कि सड़क खोदने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। थोड़ी दूरी तय करने में काफी समय लग गया। वहीं, स्थानीय निवासी राजेश तिवारी ने कहा कि सीवर कार्य जरूरी है, लेकिन काम के दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि लोगों को घंटों जाम में न फंसना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें