फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या, अलीगढ़ व गोरखपुर मंडल की टीम बनी विजेता

Mon, 13 Oct 2025 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में चल रही प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को हुए रोमांचक मुकाबलों में अयोध्या, अलीगढ़ व गोरखपुर मंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मैच मुरादाबाद व प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद व प्रयागराज ने 1-1 गोल किए। इसमें मुरादाबाद की ओर से एक गोल अमन व एक प्रयागराज की ओर से एक गोल ज्ञानेंद्र ने किया। दूसरा मुकाबला देवीपाटन और अयोध्या के बीच हुआ। इसमें अयोध्या ने 3-1 से जीत हासिल की। इसमें अयोध्या की ओर से अभिनव, आकाश व कृष्णा यादव ने एक-एक गोल किया।
तीसरा मैच सहारनपुर व अलीगढ़ मंडल के मध्य हुआ। इसमें अलीगढ़ ने सहारनपुर को 3-0 से हराया। इसमें अलीगढ़ की ओर से आतिफ, सलत व नूरआलम ने एक-एक गोल किया। अंतिम मैच चित्रकूट व गोरखपुर मंडल के मध्य मैच हुआ। इसमें गोरखपुर ने चित्रकूट को 3-0 से हराया। इसमें गोरखपुर की ओर से आदित्य, सफरुद्दीन व तहसीम ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीम प्रतिभाग कर रही है , जबकि फाइनल मैच 17 अक्तूबर को निर्धारित है। इसमें विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी शकील अहमद, विवेक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें