फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई

Sun, 19 Apr 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। सूचना मिलते ही पूरे बैदरापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक गौरा कुर्मियांन के पूरे बैदरापुर निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र वर्मा रोज की तरह ही बाइक पर सब्जी लादकर दुकान लगाने जा रहे थे। अभी वे ड्योढ़ी-रौनाही मार्ग के सलोनिया तिराहे के पास पहुंचे थे कि बाइक से संतुलन बिगड़ गया, जिससे सड़क पर जा गिरे। हादसे में गंभीर घायल नरेंद्र वर्मा की मदद में तमाम लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि तहरीर और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें