फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अव्यवस्था की भेंट चढ़ा शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Sun, 23 Feb 2025 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। हैरिंगटनगंज ब्लाॅक सभागार में 21 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी तक नहीं शामिल हुए। रविवार को छह-सात शिक्षक ही प्रशिक्षण में पहुंचे और नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान घटिया लंच देने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था। खंड शिक्षाधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी सुयश वर्मा ने प्रशिक्षक श्रीकांत द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह, शिव बहादुर पाठक व राजेंद्र तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। रविवार को शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष रंजीत यादव ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 40% शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें ड्यूटी स्थल पर ज्वाइनिंग, परिचय पत्र आदि कार्यों के शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रदर्शन के कारण रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं बनाने दिया गया।
प्रशिक्षक ने बताया कि रविवार को सुबह 16 प्रशिक्षुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन लंच के समय मात्र छह-सात प्रशिक्षु मौजूद मिले। शिक्षक रंजीत यादव, रविंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार दुबे, वीरेंद्र पांडेय, राजितराम यादव ने बताया कि वह प्रशिक्षण लेने आए हैं, लेकिन शनिवार को हुए प्रदर्शन के कारण उन्हें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें