फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साकेत महाविद्यालय में शिक्षक संघ का चुनाव आज

Tue, 25 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में शिक्षक संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच प्रमुख पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को मतदान होगा। सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष पद के मुकाबले को लेकर है। इस पद पर डॉ. आशीष प्रताप सिंह और डॉ. प्रणय कुमार त्रिपाठी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर डॉ. नीलम और डॉ. रमेश प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद के लिए डॉ. प्रशांत पांडेय और डॉ. संतलाल मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री पद पर बद्री विशाल सिंह और डॉ. संतोष कुमार सरोज के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश कुमार शुक्ला के अलावा कोई अन्य प्रत्याशी नहीं है। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

प्रत्याशियों ने शिक्षकों से संपर्क शुरू कर दिया है। महाविद्यालय परिसर में चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद के मुकाबले पर शिक्षकों की विशेष नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मतदान मंगलवार को कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव से शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन होगा।
- प्रो. उपमा वर्मा, चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें