फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धारदार हथियार से तांत्रिक की हत्या, घर में ही पड़ी मिली लाश; हिरासत में दो लोग... पुलिस कर रही जांच

Mon, 07 Apr 2025 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में धारदार हथियार से वार करके तांत्रिक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर में ही पड़ी मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह एक तांत्रिक की लाश उसके घर में ही पड़ी मिली। वह पुश्तैनी घर से करीब 100 मीटर दूर मंदिर और बगल में एक छोटा सा घर बनवाकर रह रहा था। उसके गले और सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।   

विज्ञापन


घटना बारुन बाजार के डोभियारा पूरे बिशनपुर की है। यहां के निवासी राज बहादुर (60) उर्फ बाबा बेचन दास की हत्या हुई है। बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि वह सुबह मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचा था। इसी समय कुछ महिलाएं गेहूं की कटाई के लिए जा रही थीं। उन्होंने लाश देखी तो चिल्लाकर उसे बुलाया। वह भागकर पहुंचा तो पिता की लाश देख चीख उठा। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर, लखनऊ, मुंबई सहित दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई
विज्ञापन


खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले और ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए हैं। एसपी देहात बलवंत चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि मृतक राज बहादुर उर्फ बाबा बेचन दास झाड़ फूंक का भी काम करता था। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। दो लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें