फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सामान्य ज्ञान की परीक्षा में परखी प्रतिभा

Tue, 22 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड लेवल-1 के तहत मंगलवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा हुई। नाका स्थित दिशा कॅरिअर इंस्टीट्यूट को सेल्फ सेंटर बनाया गया था। केंद्र पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें कक्षों में बैठाया गया। प्रश्नपत्र मिलने पर विद्यार्थियों ने एकाग्रता के साथ सवाल हल किए। प्रश्नपत्र में देश-दुनिया, इतिहास, विज्ञान, भूगोल और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के दौरान केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। निर्धारित समय पूरा होने पर विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाएं जमा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें