फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिंथेटिक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने संयुक्त अभियान में रौनाही के नसीरपुर गड्ढा रोड सुचित्तागंज से सिंथेटिक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से मादक पदार्थ व इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार काफी दिनों से पूर्वांचल के विभिन्न जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके लिए एसटीएफ की कई टीमें छानबीन कर रही थीं। इस बीच महाराष्ट्र के ठाणे की एएनटीएफ ने सूचना साझा किया कि थाना मुमरा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में वांछित मो. कयूम अयोध्या या आस-पास के जिलों में छिपकर कर रह रहा है। वह ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर सिंथेटिक मादक पदार्थ तैयार कराकर महाराष्ट्र, गोवा आदि राज्यों में तस्करों को सप्लाई कर रहा है।
एसटीएफ के निरीक्षक शिवनेत्र सिंह और विनय सिंह की टीम एएनटीएफ के साथ भ्रमणशील थी। इस दौरान नसीरपुर गड्ढा रोड सुचित्तागंज, सोहावल स्थित मारिया किड्स एंड गारमेंट के अंदर बने गोदाम में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की सूचना मिली। मौके पर छापा मारा गया तो दो लोग गिरफ्तार हुए। उनकी पहचान रौनाही के भिटौरा सद्दाम का पुरवा निवासी मो. कयूम व गुजरात के अहमदाबाद चिलौड़ा निवासी विपिन बाबूलाल पटेल के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला संगठित गिरोह है। वह लोग मादक पदार्थ मेफेड्रान (एमडी) तैयार करके गोवा, मुंबई, पूना, ठाणे समेत विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते हैं। मोहम्मद कयूम गिरोह का सरगना है। सोहावल क्षेत्र में बने गोदाम में वे लोग इसे बनाते हैं। वह रौनाही का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वर्ष 2021 में एसटीएफ ने 2.50 किलोग्राम एमडी के साथ इंदिरा नगर, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।

एसटीएफ क अनुसार आरोपी विपिन बाबूलाल पटेल रसायन विज्ञान से एमएससी है। वह केमिकल रिएक्शन व सिंथेटिक ड्रग्स बनाने का एक्सपर्ट है और गिरोह का मुख्य सदस्य है। वह केमिकल से मेफेड्रान बनाता है। मध्यप्रदेश के जंबुआ से 12 अक्तूबर 2024 को मेघनगर फार्मा कैम कंपनी में ड्रग्स बनाते समय फरार हो गया था। तभी से वह कयूम के लिए काम कर रहा था।

विपिन के अनुसार मेफेड्रान बनाने में मुख्यतः फारमेथाइल, फिनाइन, बरोमीन, टालबीन, मोनोमेथाईलकीटोन, आइसो प्रोफाइल अल्कोहल का प्रयोग होता है। इसमें मुख्य केमिकल फारमेथाइल फिनाइन है, जो कयूम मुंबई से अपने कैरियर्स के माध्यम से एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मंगाता है। अन्य रसायन पेपरलेप कंपनी कानपुर से ऑनलाइन मंगाया जाता है। मेफेड्रान बनाने के लिए उसे 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से पैसा मिलता है।

आरोपियों के पास से 812 ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स, 10 लीटर एमईके, दो लीटर एसीटोन, 500 मिलीलीटर ब्रोमीन केमिकल, मेफेड्रान बनाने की फैक्ट्री व उपकरण और 11,050 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें