फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चाय की मिठास महंगी, गन्ने से एथेनॉल का उत्पादन बढ़ा

Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चाय की मिठास के लिए जेब अब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। अयोध्या में डेढ़ माह के भीतर चीनी के थोक भाव में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जुलाई की शुरुआत में 44 रुपये किलो बिक रही चीनी अब थोक बाजार में 64 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं फुटकर बाजार में इसका भाव 68 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में दो मसौधा स्थित केएम और रौजागांव चीनी मिल है। केएम शुगर मिल के दो साल में गन्ने की पेराई थोड़ी बढ़ी, लेकिन चीनी का उत्पादन घट गया। वहीं, एथेनॉल का उत्पादन 22.48 लाख लीटर बढ़ गया। केएम शुगर मिल की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में मिल ने 110.98 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इससे 12.36 लाख क्विंटल चीनी बनी थी। 2025-26 में गन्ने की पेराई बढ़कर 111.63 लाख क्विंटल हो गई, लेकिन चीनी का उत्पादन घटकर 12.16 लाख क्विंटल रह गया। यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 19,678 क्विंटल चीनी कम बनी। दूसरी ओर एथेनॉल का उत्पादन 68.10 लाख लीटर से बढ़कर 90.58 लाख लीटर हो गया।

इनसेट
पांच साल में 456.31 लाख लीटर एथेनॉल बना
शुगर मिल की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 से 2025-26 तक पांच साल में मिल ने कुल 585.46 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। इस दौरान 65.17 लाख क्विंटल चीनी और 456.31 लाख लीटर एथेनॉल बनाया गया। 2023-24 में एथेनॉल का उत्पादन 116.33 लाख लीटर रहा था, जो इन पांच वर्षों में सबसे अधिक था। इसके बाद 2024-25 में उत्पादन घटकर 68.10 लाख लीटर रह गया। 2025-26 में यह फिर बढ़कर 90.58 लाख लीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

इनसेट
127 दिन में पेरा 111.63 लाख क्विंटल गन्ना
मिल के सीजीएम के अनुसार, 2025-26 के पेराई सत्र में 127 दिन में 111.63 लाख क्विंटल यानी करीब 11.16 लाख टन गन्ने की पेराई की गई। चीनी मिल में रोजाना करीब नौ हजार टन गन्ने की पेराई की क्षमता है। वहीं, डिस्टिलरी में रोजाना 45 हजार लीटर एथेनॉल बनाने की क्षमता है। इस सत्र में 90.58 लाख लीटर एथेनॉल बनाया गया, जिसमें से 88.33 लाख लीटर की बिक्री हुई। इससे 52.94 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

जनपद में चीनी की रोजाना खपत 5,000 क्विंटल
चीनी के थोक व्यवसायी अतुल पचेरीवाला ने बताया कि जनपद में चीनी की रोजाना खपत करीब 5,000 क्विंटल होने का अनुमान है। इस समय बाजार में उपलब्ध पुराना स्टॉक कम हो रहा है। मिलों और थोक बाजार से जिस भाव पर चीनी मिल रही है, उसी के अनुसार फुटकर कीमतों में भी बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।
थोक व्यापारी सैयद हसन ने बताया कि पिछले डेढ़ माह में चीनी के भाव में करीब 20 रुपये किलो तक की तेजी आई है। मांग बढ़ने के साथ उपलब्धता में कमी कीमतों को ऊपर ले जा रही है। फुटकर व्यापारी सुनील यादव ने बताया कि रोजाना बदल रहे भाव से ग्राहकों को समझाना मुश्किल हो रहा है। ग्राहक पुराने भाव में चीनी मांग रहे हैं, जबकि थोक में ही कीमत बढ़ चुकी है। इससे दुकानदारों का मार्जिन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बाजार में चीनी के भाव
जुलाई की शुरुआत : 44 रुपये किलो (थोक)
अगस्त की शुरुआत : करीब 50 रुपये किलो
वर्तमान थोक भाव : 64 रुपये किलो तक
वर्तमान फुटकर भाव : 68 रुपये किलो तक
डेढ़ माह में बढ़ोतरी : करीब 20 रुपये किलो तक
अनुमानित दैनिक खपत : 5,000 क्विंटल

केएम मिल में इतना हुआ चीनी व एथेनॉल का उत्पादन

पेराई सत्र-गन्ना पेराई-चीनी उत्पादन-एथेनॉल उत्पादन
लाख क्विंटल लाख क्विंटल लाख लीटर
2021-22 116.72 13.31 91.40
2022-23 110.19 11.91 89.90
2023-24 135.93 15.43 116.33
2024-25 110.98 12.36 68.10
2025-26 111.63 12.16 90.58
2021-22 116.72 13.31 91.40
2022-23 110.19 11.91 89.90
2023-24 135.93 15.43 116.33
2024-25 110.98 12.36 68.10
2025-26 111.63 12.16 90.58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें