फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 60 साल बाद सरायरासी माझा में सर्वे का काम शुरू

Wed, 21 Jan 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-33-सरायरासी के माझा में राजस्व सर्वे करते कर्मचारी-संवाद
विज्ञापन
पूरा बाजार। सरायरासी के माझा क्षेत्र में दशकों से लंबित राजस्व सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। 60 के दशक से लगातार प्रयासों पर भी पूर्ववर्ती सरकारों के समय क्षेत्र में सर्वे नहीं हो सका था, जिससे ग्रामीणों को आए दिन भूमि संबंधी विवादों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

कम्प्यूटराइज्ड खतौनी के अभाव में किसानों को बैंक ऋण लेने में भी भारी दिक्कतें आती हैं। इससे वह सरकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों से वंचित रह जाते थे। ग्रामीणों के निरंतर प्रयासों और मांग के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने एआरओ पवन शर्मा को सर्वे कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार से ग्राम सभा सरायरासी के माझा क्षेत्र में सर्वे का कार्य विधिवत शुरू कर दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकादशी सिंह, विक्कू सिंह, पिंटू सिंह, अंकुर सिंह सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई है। लोगों ने इसे वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। एआरओ पवन शर्मा ने सभी से सर्वे कार्य में पूर्ण सहयोग की अपील की। कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद भूमि विवादों का समाधान होगा, कम्प्यूटराइज्ड खतौनी उपलब्ध होगी और किसानों को बैंक ऋण व सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें