41 -नवीन सब्जी मंडी में नुक्कड़ नाटक करते कलाकार -विभाग
अयोध्या। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को नया घाट और नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग व तेज गति से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को नाबालिग चालकों के माध्यम से ई-रिक्शा संचालन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान नाबालिगों को वाहन न चलाने, लाइसेंस की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, अवैध डबल डेकर बसों व अन्य बसों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियम उल्लंघन पर पांच वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) गुलाब चंद्र ने बताया कि 32 वाहनों का चालान किया।