फोटो -13-नगर पंचायत बीकापुर में आयोजित खुली बैठक- संवाद
बीकापुर। नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को चेयरमैन राकेश पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं को सुनना और उनके निस्तारण का आश्वासन देना था। बैठक में गर्मी को देखते हुए साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था पर जोर दिया गया। अधिशासी अधिकारी अंजू यादव ने इस संबंध में सभासदों से सुझाव मांगे। सभासदों ने खराब पड़े हैंडपंपों और वाटर कूलिंग मशीनों को दुरुस्त कराने की मांग की, जिस पर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, गृह कर और टैक्सी स्टैंड वसूली जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में स्थानीय निवासियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें खराब हैंडपंपों की मरम्मत, जल निकासी की उचित व्यवस्था और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण शामिल था। पेंशन आवास, राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं और छुट्टा पशुओं से होने वाली परेशानी भी प्रमुखता से रखी गईं। अधिशासी अधिकारी ने सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिलाया।