फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक भ्रमण से प्रेरणा लें छात्र-छात्राएं : डाॅ. बिजेंद्र

Wed, 14 Jan 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-21 कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण भ्रमण के लिए किया रवाना
विज्ञापन
कुमारगंज।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर से कृषि महाविद्यालय के 157 छात्र-छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण भ्रमण तभी सफल होगा जब छात्र कुछ हासिल कर लौटेंगे और उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे। कुलपति ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं के साथ भ्रमण पर सहायक प्राध्यापक डा. एनआर मीणा गए हैं। भ्रमण के दौरान मसौधा चीनी मिल में उत्पादन की प्रक्रिया, बॉयलर और टरबाइन, ग्रेडिंग और पैकिंग, लैबोरेटरी व मोलासेस की देखभाल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। कृषि अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं को औद्योगिक अनुभव के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। डा. रमेश प्रताप सिंह के संयोजन में छात्रों के दल को रवाना किया गया। )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें