फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गुजरात टूर में विज्ञान और संस्कृति से रूबरू हुए विद्यार्थी

Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
02 -शैक्षणिक यात्रा के दौरान फ्लाइट में मौजद बच्चे व अधिकारी - विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या और देवीपाटन मंडल के 13 छात्र-छात्राओं का गुजरात एक्सपोजर विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पांच दिनों की इस शैक्षणिक यात्रा में छात्रों ने सोला साइंस सिटी का दौरा किया, जहां उन्होंने खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान और रोबोटिक्स से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को करीब से समझा। इसके अलावा, अक्षरधाम मंदिर में दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव भी प्राप्त किया। यात्रा का प्रमुख आकर्षण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र का भ्रमण रहा, जहां छात्रों ने उपग्रहों के डिजाइन, निर्माण और प्रक्षेपण की प्रक्रिया को समझा और वैज्ञानिकों से बातचीत की। वहीं, साबरमती आश्रम में गांधी के जीवन और विचारों से परिचित हुए। सहायक शिक्षा निदेशक कौस्तुभ कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षकों की टीम ने पूरे दौरे का संचालन किया। छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई गई हवाई यात्रा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें