फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गोमती थंडर बनी चैंपियन, गंगा वॉरियर्स को 45 रनों से हराया

Fri, 27 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित अयोध्या प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में गोमती थंडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंगा वॉरियर्स को 45 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार दोपहर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोमती थंडर ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु पांडेय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि स्वास्तिक छिकारा ने 34 रनों का योगदान दिया। गंगा वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में बादल कुमार और ध्रुव प्रताप सिंह ने विकेट झटके, लेकिन वह विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोक नहीं सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। पूरी टीम 12.5 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिससे टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। गोमती थंडर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और मैच पर पूरी तरह नियंत्रण रखा।
विज्ञापन




मैच के बाद शाम लगभग पांच बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में इंडिया प्लेयर ज्ञानेंद्र पांडे, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और लीग के वाइस प्रेसिडेंट वैभव श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव उमर अहमद ने जानकारी दी कि विजेता टीम गोमती थंडर को ट्रॉफी के साथ 11 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता गंगा वॉरियर्स को 5.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा मैच ऑफ द सीरीज का खिताब गोमती थंडर के प्रियांशु पांडेय को दिया गया, जिन्हें 51 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 मार्च से हुआ था, जिसमें जिले की कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के साथ ही इस इसका समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें