फोटो -06- मुख्य अतिथि के साथ सम्मानित छात्र-छात्राएं- संवाद
पूरा बाजार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की पूरा बाजार नगर इकाई की ओर से शुक्रवार को ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चू लाल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलानुशासक प्रो. एमपी सिंह रहे। अपने संबोधन में कहा कि युवा देश के गौरव हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका है। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहा वर्मा, वैभव सिंह सहित दर्जनों छात्रों ने सहयोग किया। संचालन आराधना सिंह ने किया। इस अवसर विशिष्ट अतिथि श्रीराम आश्रम के महंत डॉ. जयराम दास वेदांती, मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र ने संगठन के मूल उद्देश्य ‘ज्ञान, शील और एकता’ को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अवध प्रांत अध्यक्ष प्रो. शिवेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह, नगर मंत्री ज्ञानेंद्र प्रजापति, संयोजक प्रियांशु तिवारी रहे।