फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 865 मरीजों का नेत्र परीक्षण, 84 मरीज मोतियाबिंद ग्रसित

Fri, 13 Feb 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गयासपुर में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रामखेलावन ने कहा कि आंखें प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं हम सभी को इसे संजोकर रखना है। आयोजक जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि अभी तक यह 51वां कैंप है। इस कैंप में 865 मरीजों ने अपना नेत्र परीक्षण कराकर दवा एवं चश्मा निशुल्क प्राप्त किया। 84 मोतियाबिंद के मरीजों को अयोध्या आई हॉस्पिटल एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया। शिविर में मरीजों को मौसमी बीमारियों से आंखों को बचाने की सुझाव भी दिए गए तथा शुगर एवं बीपी की जांच भी की गई कैंप में डॉ. अभिषेक तिवारी, कृष्णा शर्मा, सुमित मिश्रा की टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। कैंप में रणविजय राव, बिंदु निषाद, संजय भारती, दिनेश कोरी, राहुल चौधरी, जियालाल भारती, दीपू कोरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें