फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: केंद्रों तक पहुंचने के लिए भी छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Sat, 15 Feb 2025 08:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीबीएसई की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुईं। महाकुंभ मेले में शामिल होकर प्रयागराज से अयोध्या लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से रामनगरी पटी है। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह अयोध्याधाम में बैरिकेडिंग की गई है। बैरियर लगाए गए हैं। इसके चलते बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने के लिए परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन

परीक्षार्थी अंजलि ने बताया कि घर से डेढ़ घंटा पहले निकले थे। कई जगह डायवर्जन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई, लेकिन समय से पहुंच गए थे। अंबिका मिश्रा ने बताया कि बैरियर पर प्रवेश पत्र देखकर जाने दिया गया, हालांकि डायवर्जन के चलते थोड़ी लंबी दूरी तय करनी पड़ी। जिला कोऑर्डिनेटर अजित कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिले के 13 परीक्षा केंद्रों से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थी समय से पहुंच गए। उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आई। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 56 स्कूलों के कुल 4500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर पूरा सहयोग दिया। फिर भी एक-दो जगह पर पेपर ले जाने में समस्या हुई। अगर प्रशासन थोड़ी सी सहूलियत और दे तो आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें