फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पाकिस्तान से आए महंत ने किए रामलला के दर्शन

Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पाकिस्तान के कराची के पंचमुखी हनुमान मंदिर महंत रामनाथ मिश्र अपने परिवार समेत शुक्रवार की शाम अयोध्या पहुंचे। शनिवार की सुबह उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन कर वे अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि राम जी कृपा हो तभी उनके दर्शन होते हैं। भव्य मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे हो गए हैं। अयोध्या बहुत बदल गई है, कितनी दिव्य व भव्य लग रही है। आज अयोध्या में उमड़ी भीड़ को देखकर सनातन संस्कृति के उत्कर्ष का संकेत मिल रहा है। रामनगरी विश्व की सुंदरतम नगरी बनने की ओर है। अयोध्या पहुंचने पर रामाश्रम के महंत जयरामदास ने महंत समेत उनके परिवार का अभिनंदन किया। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने राममंदिर में महंत का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें