फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दवा लेने की बात कहकर निकला छात्र लापता

Sun, 23 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराबाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित आदर्श संस्कृत महाविद्यालय दुगवा दत्तौली देवगढ़ के छात्रावास में रहने वाला कृष्णा दूबे (15) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। प्रधानाचार्य उत्कर्ष त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि छात्र कृष्णा दूबे 20 अगस्त की शाम करीब छह बजे दवा लेने की बात कहकर छात्रावास से निकला था। करीब दो घंटे बाद उसके एक सहपाठी ने प्रधानाचार्य को बताया कि कृष्णा दवा लेकर अभी तक विद्यालय नहीं लौटा है। प्रधानाचार्य के मुताबिक छात्र कृष्णा बुआराम बसुहार जिला कौशांबी का रहने वाला है जो पिछले दो दिनों से अपने पिता रामबाबू से मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रहा था। मामले की जांच उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें